पब्लिक फर्स्ट।

बीजेपी की तिरंगा यात्रा की शुरुआत
देशभर में तिरंगा यात्रा का आयोजन
15 अगस्त तक बीजेपी निकलेगी तिरंगा यात्रा

भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
आजादी का अमृत महोत्सव के तहत देशभर में हर घर अभियान (हर घर तिरंगा अभियान) की शुरुआत हो चुकी है। इसको लेकर रांची में झारखंड भाजपा ने तिरंगा यात्रा निकाली। रांची में तिरंगा यात्रा में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के नेतृत्व में कार्यकर्ता झंडा लेकर (बीजेपी तिरंगा यात्रा) सड़कों पर निकले हैं।

इससे पहले शुक्रवार को अमित शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘हर घर तिरंगा अभियान को लेकर पूरे देश में अद्भुत उत्साह है।कल 13 अगस्त से शुरू हो रहे इस अभियान में मैं अपने घर पर तिरंगा लगाऊँगा। आप सब भी अपने घर पर तिरंगा लगायें और तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर http://harghartiranga.com पर अपलोड कर इस अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।’

15 अगस्त तक तिरंगा अभियान चलता रहेगा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में पत्नी सोनल शाह के साथ अपने घर पर तिरंगा फहराया। 15 अगस्त तक पूरे देश में 20 करोड़ घरों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य है। आज से इसकी शुरुआत हो चुकी है और देशभर में तिरंगा अभियान को लेकर उत्साह भी देखा जा रहा है।

publicfirstnews.com

Share.

Comments are closed.