राजपुर में कलेक्टर जयति सिंह ने लगाई सख्त नज़र, अधिकारियों को दिए नोटिस और निलंबन

बड़वानी जिले के राजपुर जनपद पंचायत में कलेक्टर जयति सिंह के नेतृत्व में 34 पंचायतों में विशेष शिविर आयोजित किए गए। इस दौरान कलेक्टर ने सीएफटी शिविर की समीक्षा बैठक ली और नोडल अधिकारियों, सचिवों, जीआरएस, पटवारी, स्वास्थ्य विभाग और महिला बाल विकास विभाग के कर्मचारियों के साथ समय पर कार्यवाही और रिपोर्टिंग की समीक्षा की।

बैठक में कलेक्टर ने सिकलसेल, पेंशन, केवाईसी और 13 अन्य बिंदुओं पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। लापरवाही बरतने वाले एक सीएचओ को निलंबित कर दिया गया और कई अधिकारियों को शोकाज नोटिस जारी किए गए।

कलेक्टर जयति सिंह ने बैठक में कहा कि प्रशासनिक अनुशासन बनाए रखना हर अधिकारी की जिम्मेदारी है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह कदम प्रशासन की पारदर्शिता और जनता को बेहतर सेवा देने के लिए उठाया गया है।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.

Comments are closed.