झांसी-खजुराहो राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ओरछा तिगैला स्थित ब्रिज पर एक पिकअप वाहन ने आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक चालक की पहचान गणेश प्रजापति, निवासी पराशरी, थाना उन्नाव, जिला दतिया के रूप में हुई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक वाहन के अंदर फंस गया।

हादसे की सूचना मिलते ही नाराई नाका चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद पिकअप में फंसे चालक के शव को बाहर निकाला। शव को निकालने की कार्रवाई में करीब तीन घंटे का समय लगा।

फिलहाल हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply