पब्लिक फर्स्ट। भोपाल।

•     राहुल लोधी और जालम सिंह पटेल का नाम भी रेस में

•     सीएम शिवराज और राज्यपाल मंगुभाई पटेल के बीच 10 मिनट तक हुई चर्चा।

•     उमा भारती के एक समर्थक को भी बनाया जा सकता है मंत्री

मप्र में विधानसभा चुनाव के पहले शिवराज कैबिनेट में कुछ नए मंत्रियों की एंट्री भी हो सकती है। हाल ही में भाजपा द्वारा जिन 39 विधानसभा क्षेत्रों में टिकट घोषित किए गए हैं, उनमें से कुछ में विरोध को साधने के लिए पार्टी हाई कमान जातिगत और भौगोलिक संतुलन बनाने के लिए विंध्य, महाकोशल सहित अन्य क्षेत्र के कुछ विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा- मुख्यमंत्री को कैबिनेट विस्तार का विशेष अधिकार है। मंत्रिमंडल को लेकर जो भी होगा जल्द सामने आ जाएगा।

इस समय मुख्यमंत्री के साथ 30 मंत्री हैं। कुल पद मुख्यमंत्री समेत 35 हैं। इस हिसाब से चार पद रिक्त हैं। हालांकि, नए मंत्रियों को कामकाज का सिर्फ डेढ़ माह का ही वक्त मिलेगा।

राज्यपाल और सीएम के बीच चर्चा

भाजपा मिशन 2023 को जीतने के लिए अब कोई कोर-कसर छोड़ना नहीं चाहती है, इसलिए कम दिन होने के बावजूद कैबिनेट विस्तार के मुद्दे पर चिंतन चल रहा है। इस चर्चा को और बल तब मिला, जब राज्यपाल मंगुभाई पटेल से सौजन्य भेंट करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार देर रात अचानक राजभवन पहुंचे। इस दौरान दोनों के बीच करीब 10 मिनट तक चर्चा चली।

सियासी मायने

चुनाव से पहले मंत्रिमंडल विस्तार के ज़रिये, जातिगत समीकरणों को साधने के साथ ही, नाराज़गी दूर करने की बड़ी कवायद है। भाजपा चुनाव से पहले, कोई कोर कसर बाकी नही छोड़ना चाहती है। publicfirstnews.com

Share.

Comments are closed.