पब्लिक फर्स्ट। मध्यप्रदेश

पूरे प्रदेश से मानसून की विदाई हो गई है। सोमवार को मानसून ने रीवा, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, उमरिया, डिंडोरी, मंडला और बालाघाट से भी विदाई ले ली। मानसून भले ही लौट गया हो, लेकिन अब पश्चिमी विक्षोभ मध्य प्रदेश पर असर डाल सकता है। प्रदेश के कई जिलों में इसका असर देखने को मिल सकता है। इस विक्षोभ के कारण भोपाल, उज्जैन, इंदौर जिलों में रात के तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने का अनुमान है।

प्रदेश में ठंड देगी दस्तक
15 अक्टूबर से रात के तापमान में कमी आने की संभावना है। इसके साथ ही प्रदेश में ठंड दस्तक दे देगी। ग्वालियर, चंबल संभाग के जिलों और छतरपुर जिले के खजुराहो नौगांव और नर्मदापुरम के पचमढ़ी में अक्टूबर महीने के अंत में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंचने के आसार हैं। हालांकि वर्तमान समय में प्रदेश की सभी जिले काफी गर्म हैं।

पश्चिमी विक्षोभ का रहेगा असर
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले सप्ताह के बाद प्रदेश की अधिकांश जिलों में ठंड दस्तक दे देगी। इसके बाद तेजी से तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं पश्चिमी विशोभ के प्रभाव के कारण प्रदेश के कुछ जिलों में बूंदाबांदी के हालात भी बन सकते हैं।

publicfirstnews.com

Share.

Comments are closed.