पब्लिक फर्स्ट I महिदपुर । भारत राठौर

प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा के स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने महिदपुर विधानसभा के झारडा में सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसानों के खातों में आचार संहिता खत्म होने के बाद बीमे की राशि आ जाएगी। इसके साथ ही चितावद में बन रहे 2244 करोड के डैम से कोई भी गांव और घर डूबने नहीं दिया जाएगा। शिवराजसिंह चौहान ने कांग्रेस को भी आडे हाथ लिया। कमलनाथ और दिग्विजयसिंह को बंटाधार बताया। इसके साथ ही भाजपा प्रत्याशी बहादुरसिंह चौहान को चुनाव जीताने की अपील भी की।

https://publicfirstnews.com/wp-content/uploads/2023/11/WhatsApp-Video-2023-10-31-at-8.09.36-PM.mp4

शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में 1 करोड 32 लाख लाडली बहनाओं को योजना का लाभ मिल रहा है। इसके साथ ही महिलाओं को आरक्षण भी दिया जा रहा है। हर वर्ग के लिए भाजपा की सरकार काम कर रही है। इतना ही नहीं चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने किसानों से कर्जा माफी का झुठा वादा किया। लेकिन भाजपा की केन्द्र और राज्य की सरकार ने मिलकर किसानों को उनका हक दिलवाते हुए सम्मान राशि दी है। सभा में सांसद अनिल फिरोजिया ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर जनता को जानकारी दी।

साथ ही विश्व के नेता नरेन्द्र मोदी द्वारा 22 जनवरी को राम मंदिर के शुभारंभ की बात भी कही। वहीं भाजपा प्रत्याशी बहादुरसिंह चौहान ने लोगों को हर घर पानी हर खेत पानी का संकल्प दिलवाया। साथ ही जनता से आशीर्वाद मांगते हुए क्ष़ैत्र का विकास करने की बात कही। मंच पर जिला अध्यक्ष बहादुरसिंह बोरमुंडला, प्रदेश प्रवक्ता राजपालसिंह सिसौदिया, गुजरात के विधायक राजेन्द्रसिंह चावडा, चुनाव प्रभारी किशनसिंह भटोल सहित बडी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजुद रहे।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply