पब्लिक फर्स्ट I उज्जैन

मध्यप्रदेश के उज्जैन में महाकाल लोक में स्थित विश्व प्रसिद्ध भगवान महादेव के महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। आपको बता दें आज भांग, चंदन, ड्राफूट्स, आभूषण और त्रिपुंड से बाबा महाकाल का राजा स्वरूप में श्रृंगार किया गया। इसके लिए सबसे पहले भगवान महाकाल का जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद पुजारियों द्वारा दूध, दही, घी, शहद, फलों के शुद्ध रस से बने पंचामृत से बाबा महाकाल का अभिषेक पूजन किया गया।

इसके बाद बाबा के शिवलिंग पर भस्म चढ़ाई गई। भगवान महाकाल ने शेषनाग का रजत यानि चांदी का मुकुट, चांदी की मुण्डमाल और रुद्राक्ष की माला के साथ सुगंधित फूलों से बनी सुगंधित मालाअर्पित की गई। इसके बाद महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल को फल और मिष्ठान का भोग लगाया गया। आपको बता दें बता दें आज सुबह बाबा महाकाल की भस्म आरती में सैकड़ों श्रद्धालु सम्मिलित हुए। जिन्होने बाबा के दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply