पब्लिक फर्स्ट I सागर I सुरखी

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आगामी 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के चलते जोरों शोरो से चुनाव प्रचार में जुटे हुए है। वे मध्यप्रदेश में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने के लिए लगातार दौरे, जनसभाएं और रैलियां कर रहे है। आज 5 नवंबर रविवार काे भी भारत केंद्र सरकार के रक्षा मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह सागर जिले की चार विधानसभा सीटों पर सभाएं करेंगे।

आपको बता दें सुरखी विधानसभा के बिलहरा में स्थित पुलिस चौकी ग्राउंड में सुरखी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के समर्थन में एक विशाल जन सभा को सम्बोधित किया। सागर जिले की सुरखी विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों ने जहां सुरखी की तस्वीर बदल दी है तो वहीं कांग्रेसियों की मानसिकता भी बदली है, जो लोग पहले कांग्रेस के कट्टर समर्थक हुआ करते थे। वे अब वह कांग्रेस का झूठ समझ चुके हैं ये कहना बीजेपी का।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply