पब्लिक फर्स्ट | भोपाल |

भोपाल में इस सप्ताह मौसम का मिजाज ठंडा-गर्म रहेगा। रात में गुलाबी ठंड रहेगी तो दिन में बादल छाए रहेंगे। 26 नवंबर को बारिश भी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 28 नवंबर के बाद ही ठंड का असर बढ़ेगा।

राजधानी में पिछले दो दिन से मौसम बदला हुआ है। शनिवार को हवा थम गई थी। दिन में बादल छा गए। इससे दिन में हल्की सर्दी रही। हालांकि, रात में पारे में ज्यादा उछाल नहीं आया। न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। रविवार को सुबह से गर्मी का अहसास देखने को मिला, लेकिन शाम को मौसम में ठंडक रही।

आगे ऐसा रहेगा मौसम


सोमवार को बादल छाए रहेंगे। फिर 21-22 नवंबर को तेज धूप निकलेगी। 23 नवंबर को फिर बादल छाने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 26 नवंबर को हल्की बारिश होने की संभावना भी जताई है। publicfirstnews.com

Share.

Comments are closed.