पब्लिक फर्स्ट | वाराणसी |

9 संकल्प दिलाए, कहा- एक गरीब परिवार का संबल बनिए, उसकी मदद करिए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सोमवार को काशी दौरे का दूसरा दिन है। पीएम ने उमरहा स्थित स्वर्वेद महामंदिर का इनॉगरेशन किया। 20 साल में 100 करोड़ की लागत से 7 मंजिला यह मंदिर तैयार हुआ है। पीएम मोदी ने मंदिर की दीवारों पर उकेरी अद्भुत नक्काशी देखी।

PM मोदी ने कहा- गुलामी के कालखंड में जिन अत्याचारियों ने भारत को कमजोर करने का प्रयास किया, उन्होंने सबसे पहले हमारे प्रतीकों को ही निशाना बनाया। आजादी के बाद इन सांस्कृतिक प्रतीकों का पुनर्निर्माण आवश्यक था। अगर हम अपनी सांस्कृतिक पहचान को सम्मान देते तो देश के भीतर एकजुटता और आत्मसम्मान का भाव मजबूत होता। लेकिन, दुर्भाग्य से ऐसा नहीं हुआ। आजादी के बाद सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण तक का विरोध किया गया था और ये सोच दशकों तक देश पर हावी रही।

आजादी के 7 दशक बाद आज समय का चक्र एक बार फिर घुमा है। देश अब लालकिले से गुलामी की मानसिकता से मुक्ति और अपनी विरासत पर गर्व की घोषणा कर रहा है। जो काम सोमनाथ से शुरू हुआ था, वो अब एक अभियान बन गया है। आज काशी में विश्वनाथ धाम की भव्यता भारत के अविनाशी वैभव की गाथा गा रही है।

मोदी ने 9 संकल्प दिलाए

1- पानी की बूंद-बूंद बचाएं, इसके लिए जागरूक करें।
2- गांव-गांव जाकर लोगों को ऑनलाइन पेमेंट करना सिखाइए।
3- अपने गांव-शहर को स्वच्छता में नंबर-1 बनाएं।
4- जितना हो सके स्थानीय प्रोडक्ट और मेड इन इंडिया का इस्तेमाल करें।
5- पहले अपने देश को देखिए, अपना देश घूमिए। अगर दूसरे देश जाना हो तो जब तक पूरा देश नहीं घूम लेते, विदेश जाने का मन नहीं करना चाहिए।
6- प्राकृतिक खेती के लिए किसानों को जागरूक करें।
7- मिलेट्स यानी मोटे अनाज को खाने में शामिल कीजिए।
8- फिटनेस का ध्यान दें। योग, स्पोर्ट्स को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।
9- एक गरीब परिवार का संबल बनिए, उसकी मदद करिए। PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply