दिल्ली में गुरुवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहम रेल परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान की है।

भारत सरकार स्पेस सेक्टर में स्टार्ट अप को बढ़ावा देने के लिए 1,000 करोड़ रुपए खर्च करेगी। इसे पांच में खर्च किया जाएगा। 2025-26 में 150 करोड़, 2026-27, 2027-28 और 2028-29 में 250-250 करोड़, 2029-30 में 100 करोड़ खर्च होंगे।

केंद्रीय मंत्री अश्विन वैष्णव ने यह जानकारी गुरुवार को कैबिनेट की बैठक के बाद दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक की अध्यक्षता की। आर्थिक मामलों की समिति (सीसीईए) ने इस दौरान रेल मंत्रालय के 6,798 करोड़ रुपए के दो प्रोजेक्ट को पास किया।

 इन दोनों रेल परियोजनाओं से कनेक्टिविटी और आयात-निर्यात में आसानी होगी। जिससे लॉजिस्टिक्स लागत में भी कमी आएगी। इन दोनों परियोजनाओं से आंध्रप्रदेश और बिहार को फायदा होगा। इन परियोजनाओं की आनुमानित लागत करीब 6,798 करोड़ रुपये है। जिसे 5 साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

अमरावती रेल परियोजना को लेकर जानकारी देते हुए रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने बताया कि केंद्रीय कैबिनेट ने 57 किलोमीटर लंबी रेल लाइन निर्माण की मंजूरी दी है। जिसमें करीब 2245 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। आंध्र प्रदेश में रेलवे का मल्टी मॉडल परिवहन बनाया जा रहा है, जिसके तहत कृष्णा नदी पर 3.2 किलोमीटर लंबा एक नया पुल भी बनाया जाना है। इस अति महत्वपूर्ण परियोजना से हैदराबाद, चेन्नई और कोलकाता जैसे तीन महानगर अमरावती से जुड़ेंगे। इसके अलावा अमरावती स्तूप, कोंडावली गुफाएं और कई बंदरगाहों को यह परियोजना जोड़ेगी।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply