आरोग्य भारती मध्यभारत प्रांत के प्रांतीय अभ्यास वर्ग का आयोजन भोपाल के भदभदा रोड स्थित राज्य कृषि विस्तार प्रशिक्षण संस्थान में संपन्न हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक एवं स्पाइन सर्जन, नर्मदा अस्पताल समूह के प्रमुख डॉ. राजेश शर्मा को सर्वसम्मति से मध्यभारत प्रांत का अध्यक्ष चुना गया।
आरोग्य भारती, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का एक अनुषांगिक संगठन है, जो 2012 से स्वास्थ्य के क्षेत्र में सक्रिय है। इस अभ्यास वर्ग में मध्यभारत प्रांत के 20 से अधिक जिलों से कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया।
उद्घाटन सत्र को आरोग्य भारती के राष्ट्रीय सह संगठन सचिव डॉ. मुरली कृष्ण, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्यभारत प्रांत के सह संघचालक डॉ. राजेश सेठी, पालक अधिकारी श्री जगमीत सिंह नामधारी, और मध्यप्रदेश शासन के स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने संबोधित किया। दिनभर चले सत्रों में वर्षभर की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा हुई।
कार्यक्रम के अंत में निवर्तमान प्रांत अध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश बत्रा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
publicfirstnews.com