CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस रही मूकदर्शक — अब सेंट्रल कोतवाली में मामला दर्ज

उज्जैन, मध्य प्रदेश |
शासकीय चरक चिकित्सालय उज्जैन में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक मरीज के परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा किया।

सूत्रों के अनुसार, परिजनों ने डॉक्टर से अभद्रता की और उसे पीटने की कोशिश की। जब वार्ड बॉय बीच-बचाव करने आया तो उसे डंडों, लात-घूंसों से पीटा गया। यही नहीं, गुस्साए लोगों ने अस्पताल में तोड़फोड़ भी की।

पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि मौके पर मौजूद पुलिस मूकदर्शक बनी रही।

घटना के बाद थाना सेंट्रल कोतवाली पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

publicfirstnews.com

Share.

Comments are closed.