भोपाल में मुस्लिम जिम ट्रेनर को लेकर उपजा विवाद लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। हिंदू संगठनों द्वारा इसे “जिम जिहाद” बताते हुए विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है। इस पूरे घटनाक्रम को अब भारतीय जनता पार्टी के सांसद आलोक शर्मा का समर्थन भी मिल गया है।

क्‍या कहा बीजेपी सांसद आलोक शर्मा ने

सांसद आलोक शर्मा ने साफ शब्दों में कहा कि जिम में महिला सदस्यों के लिए महिला ट्रेनर होना अनिवार्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिम जैसे निजी स्थानों पर सांस्कृतिक मर्यादाओं और महिलाओं की गरिमा का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि भोपाल जैसे सांस्कृतिक शहर में “लव जिहाद” और “लैंड जिहाद” जैसे एजेंडे नहीं चलने दिए जाएंगे।

आलोक शर्मा ने यह बयान एक हिंदू संगठन द्वारा चलाए जा रहे “जिम जिहाद विरोधी कैंपेन” के दौरान दिया। संगठन ने आरोप लगाया कि कुछ जिमों में मुस्लिम पुरुष ट्रेनर जानबूझकर हिंदू युवतियों को टारगेट कर रहे हैं और यह “संगठित साजिश” का हिस्सा है।

वहीं, दूसरी ओर विपक्ष और सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस मुद्दे को साम्प्रदायिक रंग देकर माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस और प्रशासन ने अब तक इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की है, लेकिन पूरे प्रकरण की निगरानी की जा रही है।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.

Comments are closed.