25 लाख से अधिक किसानों को ₹10,324 करोड़ की अंतर राशि का भुगतान

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर जिले के बिल्हा में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन में प्रदेश के अन्नदाताओं को बड़ी सौगात दी। कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत 25 लाख 28 हजार किसानों के खातों में धान खरीदी की अंतर राशि के रूप में ₹10,324 करोड़ का एकमुश्त भुगतान किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राशि किसानों की मेहनत, समर्पण और प्रदेश की समृद्धि में उनके अमूल्य योगदान का सम्मान है। होली के पावन अवसर पर यह आर्थिक सहयोग किसान परिवारों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि के रंग भरेगा।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को “धान का कटोरा” बनाने में किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका है और राज्य सरकार किसानों को सशक्त, समृद्ध और सुरक्षित भविष्य देने के लिए प्रतिबद्ध है। सुशासन के संकल्प के साथ सरकार कृषि और ग्रामीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे और सरकार की इस पहल का स्वागत किया।

PUBLICIFIRSTNEWS.COM

Share.

Comments are closed.