भोपाल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी को लेकर मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने तीखा पलटवार किया है। सारंग ने कहा कि राहुल गांधी पार्टी के एजेंडे के तहत नहीं, बल्कि पाकिस्तान के एजेंडे के तहत भोपाल आए थे। उन्होंने राहुल गांधी की भाषा को पाकिस्तान के प्रवक्ता जैसी बताते हुए कहा कि यह न केवल भारतीय सेना और सैनिकों का अपमान है, बल्कि राष्ट्र के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण एजेंडे को बढ़ावा देने जैसा है।
मंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के जनता द्वारा चुने गए प्रधानमंत्री हैं और उनके खिलाफ इस तरह की अमर्यादित टिप्पणियाँ देशद्रोह की श्रेणी में आती हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर चीन और पाकिस्तान समर्थक रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि नेहरू परिवार ने हमेशा देश की एकता और अखंडता को नुकसान पहुँचाया है। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के बीच इस तरह के बयान देना न केवल राजनीतिक अपरिपक्वता का संकेत है, बल्कि यह सीधे-सीधे पाकिस्तान परस्ती को बढ़ावा देना है।
मंत्री सारंग ने जनता से अपील की कि ऐसे बयान देने वालों को जवाब देने का समय आ गया है, ताकि देश की सुरक्षा और संप्रभुता से कोई खिलवाड़ न कर सके।
PUBLICFIRSTNEWS.COM
