महू के मध्य भारत अस्पताल के शौचालय में एक नवजात का क्षत-विक्षत शव मिला है। शरीर का आधा हिस्सा कुत्ते खा गए। मरीजों के परिजन सुबह शौचालय में पहुंचे, तब उन्हें शव दिखा।
कोतवाली थाना प्रभारी राहुल शर्मा ने बताया कि घटना शुक्रवार देर रात करीब ढाई बजे की है। एक युवती ने अस्पताल के शौचालय में बच्ची को जन्म दिया और उसे वहीं छोड़कर चली गई। शनिवार सुबह मरीजों के परिजन ने देखा कि कुत्ते शौचालय में पड़े नवजात का शव खा रहे हैं। अस्पताल की महिला गार्ड ने कुत्तों को भगाया और अस्पताल प्रभारी को सूचित किया।
बच्ची का ऊपरी हिस्सा गायब मिला
अस्पताल प्रभारी एचआर वर्मा के अनुसार, बच्ची के शव का ऊपरी हिस्सा गायब था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
अस्पताल प्रभारी वर्मा का कहना है कि कई बार छावनी परिषद को आवारा कुत्ते पकड़ने को लेकर शिकायत की। परिषद के कर्मचारी पकड़कर भी ले गए, लेकिन बाद में कुत्ते फिर अस्पताल की ओर आ जाते हैं।
PUBLICFIRSTNEWS.COM
