मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस से वरिष्ठ नेता लक्ष्मण सिंह को निष्कासित किए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस में एक बार फिर से सिद्ध हो गया है कि यदि आप नेहरू-गांधी परिवार की चमचागिरी करते हैं, तभी आपको पद और सम्मान मिलता है। जो व्यक्ति सत्य और यथार्थ की बात करता है, उसे अपमानित कर बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है।

लक्ष्मण सिंह ने केवल सत्य को उजागर किया

मंत्री सारंग ने कहा कि लक्ष्मण सिंह ने जो कहा, वह सत्य था और यथार्थ पर आधारित था। यदि उन्होंने एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने से इनकार किया, या कहा कि राहुल गांधी में नेतृत्व क्षमता नहीं है, तो इसमें गलत क्या है?

रॉबर्ट वाड्रा पर सवाल उठाना कांग्रेस को खल रहा है

रॉबर्ट वाड्रा पर सवाल उठाने से कांग्रेस की बेचैनी इस बात का प्रमाण है कि पार्टी में पारदर्शिता और आलोचना के लिए कोई जगह नहीं बची है। मंत्री सारंग ने लक्ष्मण सिंह के साहस की सराहना करते हुए उन्हें साधुवाद दिया और कहा कि ऐसे नेताओं की ही देश को आवश्यकता है, जो सत्य बोलने का साहस रखते हैं।

कांग्रेस में लोकतांत्रिक परंपराओं का अभाव

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की स्थिति दिन-ब-दिन बद से बदतर होती जा रही है और पार्टी में अब केवल परिवारवाद और साम्राज्यवाद का बोलबाला है। लोकतांत्रिक मूल्य और स्वराज की अवधारणा अब कांग्रेस के लिए केवल एक दिखावा बनकर रह गई है।

लक्ष्मण सिंह को निष्कासित करना कांग्रेस की मानसिकता दर्शाता है

लक्ष्मण सिंह को पार्टी से निष्कासित करना इस बात का प्रमाण है कि कांग्रेस नेहरू परिवार के इशारों पर चलने वाली संस्था मात्र बनकर रह गई है, जहां स्वतंत्र विचार और सत्य के लिए कोई स्थान नहीं है।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.

Comments are closed.