थाईलैंड के फुकेट में एअर इंडिया की फ्लाइट AI-379 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। यहां प्लेन में बम होने की सूचना मिली थी। विमान में 156 लोग सवार थे।
घटना शुक्रवार सुबह 9:30 बजे की है। प्लेन थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रहा था।
सभी यात्रियों को प्लेन से बाहर निकाल लिया गया है और फिलहाल उनकी सुरक्षा जांच की जा रही है। बम की जानकारी की पुष्टि या खंडन की आधिकारिक जानकारी अभी नहीं आई है।
कल अहमदाबाद में हुआ था बड़ा विमान हादसा
अब तक 265 शव मिले इस घटना से ठीक एक दिन पहले गुरुवार दोपहर अहमदाबाद में एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान AI-171 लंदन के लिए उड़ान भरते ही क्रैश हो गया था। उस हादसे में अब तक 265 शव बरामद किए जा चुके हैं।
PUBLICFIRSTNEWS.COM
