HIGHLIGHT FIRST

  • एयर इंडिया की फ्लाइट AI 159 रद्द
  • अहमदाबाद से लंदन जा रही थी उड़ान
  • तकनीकी खराबी के कारण फ्लाइट कैंसिल
  • यात्रियों को दी जाएगी रिफंड या नई बुकिंग की सुविधा

एयर इंडिया की अहमदाबाद से लंदन जाने वाली इंटरनेशनल फ्लाइट AI 159 को तकनीकी कारणों के चलते रद्द कर दिया गया है। यह फ्लाइट लंदन के लिए रवाना होने वाली थी, लेकिन उड़ान से पहले उसमें गंभीर तकनीकी खराबी पाए जाने के बाद यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसे कैंसिल कर दिया गया।

अहमदाबाद से लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट को तकनीकी खामी के चलते रद्द कर दिया गया है। फ्लाइट संख्या AI-159 अहमदाबाद से दोपहर 1:10 बजे लंदन के लिए उड़ान भरने वाली थी।

12 जून को हुए प्लेन क्रैश के बाद यह अहमदाबाद से लंदन उड़ान भरने वाली पहली फ्लाइट थी। जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट के टेक ऑफ से कुछ घंटे पहले ही इस तकनीकी खराबी का पता चला।

जानकारी के मुताबिक, आज की फ्लाइट कल रिशेड्यूल की जाएगी। इस फ्लाइट के एक यात्री प्रतीक पंड्या ने कहा, ‘इस तरह से जनता को परेशान मत करो। यहां आने के बाद आप बताते हैं कि फ्लाइट रद्द कर दी गई है।अब 250 लोग क्या करेंगे? कहां रहेंगे। एयरलाइंस की तरफ से कोई उचित व्यवस्था नहीं है।’

टेक्निकल टीम फ्लाइट की खराबी की जांच कर रही है। एयर इंडिया की ओर से यह भी बताया गया कि जब तक पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित नहीं होती, तब तक कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

यह पहली बार नहीं है जब अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में तकनीकी समस्याओं के कारण उड़ानें रद्द करनी पड़ी हों। इससे पहले भी कुछ मामलों में सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए फ्लाइट्स को टालना पड़ा है।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.

Comments are closed.