मध्यप्रदेश में 9 साल बाद प्रमोशन का ऐतिहासिक फैसला
मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि प्रदेश की कैबिनेट ने 9 वर्षों से लंबित अधिकारी-कर्मचारी प्रमोशन की समस्या पर सकारात्मक निर्णय लिया है। कोर्ट की प्रक्रिया का सम्मान करते हुए लगभग 2 लाख कर्मियों को प्रमोशन का लाभ मिलेगा। इससे समान संख्या में नए पद भी सृजित होंगे, जिससे सरकारी विभागों में भर्ती की कमी दूर होगी। यह निर्णय कर्मचारियों के नैसर्गिक अधिकार की बहाली और प्रशासनिक इतिहास में मील का पत्थर साबित होगा।
राखी पर लाड़ली बहनों को ₹250 अतिरिक्त बोनस की घोषणा
मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार अब लाड़ली बहनों को राखी पर ₹250 और भाई दूज से हर महीने ₹250 अतिरिक्त राशि मिलेगी। इस योजना से बहनों को कुल ₹1500 का मासिक लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि बीजेपी सरकार महिलाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है, चाहे वह लाड़ली बहना योजना हो, राजनीतिक आरक्षण हो या अन्य सशक्तिकरण योजनाएं।
लाड़ली बहना योजना बंद करने की अटकलों पर मंत्री का जवाब
लाड़ली बहना योजना बंद करने की चर्चाओं पर मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद करने की कोशिश करती है, जैसा पहले बेटा और सहरिया आदिवासियों को ₹1000 की योजना में देखा गया। मंत्री ने स्पष्ट किया कि लाड़ली बहनों को मिलने वाली मदद बंद नहीं होगी और भाजपा सरकार ने जो वादा किया है, उसे पूरा किया जाएगा। “हम जो कहते हैं, वो करते हैं — और बहनों के हित में यह योजना जारी रहेगी।”
PUBLICFIRSTNEWS.COM
