खरगोन, 19 जून। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को खरगोन जिले के बेड़िया का दौरा करेंगे। वे दोपहर 1 बजे मिर्च मंडी परिसर में आमसभा को संबोधित करेंगे। इस मौके पर वे जिले के 266 करोड़ 64 लाख रुपये की लागत से बने 24 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।

लोकार्पण होने वाले प्रमुख कार्यों में शामिल हैं:

  • 38.29 करोड़ की अम्बा रोडिया माइक्रो उद्वहन सिंचाई योजना
  • 23.04 करोड़ का सीएम राइज स्कूल भवन (टेमला)
  • 8.94 करोड़ का 50 बेड का सिविल अस्पताल (मंडलेश्वर)
  • 7.5 करोड़ का 100 बेड वार्ड (जिला अस्पताल खरगोन)
  • 6.98 करोड़ का आयुष अस्पताल भवन
  • 2.98 करोड़ का देवली-बरूड़ पुल
  • 2.75 करोड़ के आदिवासी कन्या/बालक आश्रम भवन (गोगांवा, सेगांव, बड़ी, मूलठान, गोराड़िया)
  • 1.98 करोड़ का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन (बैड़िया)

भूमिपूजन किए जाने वाले कार्यों में शामिल हैं:

  • 14.89 करोड़ का कॉलेज भवन (भगवानपुरा)
  • 14.88 करोड़ का कॉलेज भवन (झिरन्या)
  • 9.04 करोड़ का संयुक्त तहसील कार्यालय भवन (महेश्वर)
  • 6.08 करोड़ के अतिरिक्त कक्ष (ग्राम बिरूल)
  • 2.60 करोड़ के तीन छात्रावास भवन (आभापुरी)
  • 50 लाख का हैंडलूम भवन (खारिया)

मुख्यमंत्री का यह दौरा जिले में विकास की नई दिशा और गति का संकेत देता है। आम जनता को इससे शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, सिंचाई एवं बुनियादी सुविधाओं में बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.

Comments are closed.