ऊर्जा के क्षेत्र में नया कदम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने NHPC और MPPMCL के बीच पावर परचेज़ एग्रीमेंट (PPA) पर हस्ताक्षर के ऐतिहासिक अवसर पर भाग लिया। यह समझौता मध्यप्रदेश में स्वच्छ और दीर्घकालिक ऊर्जा समाधान की दिशा में एक बड़ा प्रयास है।
युवा नेतृत्व का मंच
भाजयुमो द्वारा आयोजित युवा संसद कार्यक्रम में सीएम ने भाग लेकर युवाओं से संवाद करेंगे । यह आयोजन लोकतंत्र, नीति निर्माण और युवा सोच को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक अनूठा प्रयास है।
विकास की रफ्तार रतलाम की ओर
भोपाल से रवाना होकर मुख्यमंत्री रतलाम के लिए निकलेंंगे , जहां कई अहम कार्यक्रमों में उनकी सहभागिता निर्धारित रहेगी ।
जन जुड़ाव कार्यक्रम
प्रतापनगर में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लोगों से सीधे संवाद करेंगे योजनाओं की जानकारी साझा की और स्थानीय मुद्दों को सुनेगे
औद्योगिक और कौशल विकास पर फोकस
रीजनल इंडस्ट्री, स्किल एंड इम्प्लॉइमेंट कॉन्क्लेव 2025 में मुख्यमंत्री ने युवाओं, उद्योगपतियों और प्रशिक्षण संस्थाओं को संबोधित करेंगे । यह आयोजन आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की दिशा में एक और ठोस कदम है।
स्थानीय संवाद और समीक्षा
होटल अजंता पैलेस में एक स्थानीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से मुलाकात करेंगे रतलाम के विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे ।
स्थानीय सहभागिता
मुख्यमंत्री एक और स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे , जहां जनता से सीधे संवाद और उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता रहेगी ।
शहर दर शहर संवाद यात्रा
रोज़गार, उद्योग और जनसंवाद से जुड़े कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री उज्जैन के लिए रवाना होंगे , जहां वह स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
भोपाल वापसी
दिनभर की यात्रा और जनसंपर्क के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल लौटेगें ।
PUBLICFIRSTNEWS.COM
