अहमदाबाद रथ यात्रा में हादसा, हाथी बेकाबू हुआ

शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान एक हाथी बेकाबू हो गया, जिससे रथ यात्रा में अस्थायी भगदड़ की स्थिति बन गई।


रथ यात्रा में कुल 17 हाथी शामिल थे, जिसमें यह हाथी सबसे आगे चल रहा था। वन विभाग की टीम ने स्थिति को काबू में लिया और सुरक्षा की दृष्टि से 3 हाथियों को रथ यात्रा से हटा दिया गया, जिनमें दो मादा और एक नर हाथी शामिल हैं। अब यात्रा में 14 हाथी ही रहेंगे।

रथ यात्रा की भव्य शुरुआत | मुख्यमंत्री ने की पाहिंद विधि

रथ यात्रा की शुरुआत सुबह 7 बजे जमालपुर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर से हुई।
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने पारंपरिक पाहिंद विधि (सोने की झाड़ू लगाकर) करके यात्रा का शुभारंभ किया।
भगवान को सुबह 5 से 6 बजे के बीच रथ पर विराजमान किया गया, और यात्रा रात 8:30 बजे तक मंदिर में वापस लौटेगी।

अमित शाह ने परिवार संग की आरती में भागीदारी

सुबह 4 बजे मंगला आरती के दौरान गृह मंत्री अमित शाह और उनके परिवार ने भी मंदिर में दर्शन किए और खिचड़ी का भोग अर्पित किया।

पुरी में सबसे बड़ी रथ यात्रा, गजपति राजा की अगुवाई

पुरी (ओडिशा) में विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा का शुभारंभ शुक्रवार को परंपरागत विधियों के साथ हुआ।
सुबह 6 बजे मंगला आरती, श्रृंगार और खिचड़ी भोग के बाद 9:30 बजे रथ पर विराजमान की प्रक्रिया शुरू हुई।
दोपहर 3 बजे पुरी के गजपति राजा दिव्य सिंह देव ने सोने की झाड़ू लगाकर रथ यात्रा की शुरुआत की।
भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ गुंडिचा मंदिर की ओर रवाना हुए, जो करीब 3 किमी दूर है और जिसे भगवान की मौसी का घर माना जाता है।

उदयपुर में भी रथ यात्रा, 80 किलो चांदी का रथ बना आकर्षण

राजस्थान के उदयपुर में भगवान जगन्नाथ को 80 किलो चांदी के बने रथ में विराजमान किया गया।
यह रथ यात्रा भी भक्तों के बीच आकर्षण का केंद्र रही।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.

Comments are closed.