मोहर्रम से पहले लखनऊ में हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद
लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में मोहर्रम से एक दिन पहले पुलिस ने एक अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा किया है।
हकीम सलाहुद्दीन उर्फ लाला के घर से 300 असलहे और 50,000 कारतूस बरामद किए गए हैं। हथियार इतने अधिक मात्रा में थे कि पुलिस को 20 बोरियों में कारतूस भरकर ले जाना पड़ा।
हथियारों की फैक्ट्री चल रही थी हकीम के घर में
गुरुवार देर शाम मलिहाबाद, माल और इटौंजा थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से 72 वर्षीय हकीम लाला के घर छापा मारा, जो मलिहाबाद थाने से मात्र 100 मीटर की दूरी पर स्थित है।
वहां ड्रिल मशीनें, बारहसिंघे की खाल और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।
ATS एक्टिव, आरोपी से गहन पूछताछ जारी
घटना के बाद UP ATS और लोकल इंटेलिजेंस यूनिट को अलर्ट कर दिया गया है।
एडीसीपी जितेंद्र दुबे के अनुसार, आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और उसके साथियों की तलाश की जा रही है।
हकीम की पारिवारिक पृष्ठभूमि भी जांच के घेरे में
सलाहुद्दीन की पत्नी सरकारी स्कूल में शिक्षिका है और उसकी एक बेटी नॉर्वे में रहती है, जबकि दूसरी लखनऊ के इंटीग्रल यूनिवर्सिटी से बीटेक कर रही है।
पड़ोसियों के मुताबिक, अक्सर उसके घर से मशीनों की आवाजें आती थीं, लेकिन किसी को शक नहीं हुआ।
PUBLICFIRSTNEWS.COM
