भोपाल | जुलाई 2025
प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री और प्रवक्ता विश्वास सारंग ने आज एक प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय और राज्य से जुड़े विविध मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए कई महत्वपूर्ण बयान दिए:
रॉबर्ट वाड्रा और नेहरू-गांधी परिवार पर बयान (मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की चार्जशीट के बाद)
मंत्री विश्वास सारंग ने कहा:
“पूरा नेहरू-गांधी परिवार भ्रष्टाचार की जड़ों में डूबा है। रॉबर्ट वाड्रा ने हरियाणा के भोले-भाले किसानों की ज़मीनें सस्ते दामों में हड़पीं।“”नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने पार्टी के संसाधनों का दुरुपयोग सिर्फ अपने ऐशोआराम के लिए किया।“”चाहे वह जीजा हो, बहन हो, साले या सास— कांग्रेस परिवार में हर कोई भ्रष्टाचार से जुड़ा रहा है।“”नेहरू के समय के ‘जीप घोटाले’ से लेकर आज तक कांग्रेस ने सत्ता का उपयोग जनता का नहीं, अपने स्वार्थों के लिए किया है।“
सड़कों की स्थिति और कांग्रेस के आरोपों पर बयान
कांग्रेस द्वारा सड़कों की हालत पर सवाल उठाने पर मंत्री सारंग ने कहा:
“बारिश के कारण कुछ सड़कों में क्षति हुई है, जिसकी मरम्मत का कार्य तेज़ी से किया जा रहा है।“कांग्रेस के समय गड्ढों की इतनी भरमार थी कि सड़कों पर नहीं, गड्ढों पर चर्चा होती थी।“”हमारी सरकार गुणवत्ता और निरीक्षण आधारित सड़क निर्माण करवा रही है। कांग्रेस तथ्यहीन बातें न फैलाए।“
बांग्लादेशी घुसपैठियों और कार्रवाई पर बयान
मंत्री सारंग ने स्पष्ट किया:
“मध्यप्रदेश में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।“”जो व्यक्ति सीधा न होकर वेश बदलकर समाज में समाए हैं, उन पर प्रशासन नजर रख रहा है और उन्हें डिपोर्ट किया जाएगा।“कांग्रेस ने हमेशा ऐसे घुसपैठियों को संरक्षण देने का काम किया है। यह राष्ट्रीय सुरक्षा का विषय है।“
चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया
मंत्री सारंग ने कहा:
“चुनाव आयोग भारत का अत्यंत निष्पक्ष संस्थान है। उस पर आरोप लगाना गलत और दुर्भावनापूर्ण है।“”अगर चुनाव आयोग पक्षपाती होता तो राहुल गांधी दो-दो सीटों से कैसे जीतते? कांग्रेस को इतनी सीटें क्यों मिलतीं?“”कांग्रेस अपनी हार का दोष दूसरों पर डालकर बच नहीं सकती। पार्टी अब ‘गॉन केस’ बन चुकी है।“
NRC को लेकर वायरल पत्र पर प्रतिक्रिया (MP के मुफ्ती-ए-आज़म का पत्र)
NRC (National Register of Citizens) को लेकर वायरल पत्र पर मंत्री सारंग ने कहा:
“प्रदेश में किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। प्रक्रिया के अनुसार सभी कार्य होंगे और कानूनी दायरे में होगा। “केवल सनसनी फैलाने के उद्देश्य से पत्र लिखना सही नहीं है। समाज में शांति और समझदारी की जरूरत है।“
प्रदेश में खाद की आपूर्ति को लेकर बयान
मंत्री विश्वास सारंग ने कहा:
“प्रदेश में किसानों के लिए खाद की कोई कमी नहीं है। पूर्व से ही उर्वरक का एडवांस स्टोरेज सुनिश्चित किया गया है।“”समय पर और पर्याप्त मात्रा में किसानों को खाद मुहैया कराई गई है। प्रशासन सतर्क है।“
PUBLICFIRSTNEWS.COM
