पब्लिक फर्स्ट। वॉशिंगटन । इंटरनेशनल डेस्क।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपने तीखे और विवादित बयानों से अंतरराष्ट्रीय व्यापार जगत में हलचल मचा दी है। उन्होंने ऐलान किया है कि 1 अगस्त 2025 से भारत से अमेरिका निर्यात होने वाले सामानों पर 25% टैरिफ लगाया जाएगा।

इतना ही नहीं, ट्रंप ने भारत और रूस को ‘डेड इकॉनोमी’ (मृतप्राय अर्थव्यवस्था) करार दिया। उन्होंने कहा कि ये देश अपनी अर्थव्यवस्थाओं को ले डूब रहे हैं और उन्हें इसकी कोई परवाह नहीं।

कारण क्या है?

ट्रंप ने कहा कि भारत दुनिया में सबसे ऊंची टैरिफ दरें लागू करने वाले देशों में शामिल है, जहां कृषि और अन्य वस्तुओं पर शुल्क 30-50% तक वसूला जाता है, जबकि अमेरिका की दरें औसतन केवल 5% हैं। इसके अलावा, भारत द्वारा रूस से तेल और सैन्य उपकरण खरीदने पर भी अमेरिका ने आपत्ति जताई है।

ट्रंप का तीखा बयान:

“भारत और रूस अपनी अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर रहे हैं — और मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता,” ट्रंप ने कहा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अमेरिका ने भारत पर आर्थिक जुर्माने का विकल्प भी खुला रखा है।

प्रभाव क्या होगा?

विशेषज्ञों का मानना है कि इससे भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों में तनाव और बढ़ेगा। भारतीय निर्यातकों को भारी नुकसान हो सकता है, जबकि अमेरिकी बाजार में भारतीय उत्पाद महंगे हो जाएंगे।

ट्रंप का यह कदम आने वाले राष्ट्रपति चुनावों में उनके “America First” एजेंडे को और धार देने की रणनीति भी मानी जा रही है।

Share.

Comments are closed.