पब्लिक फर्स्ट । उज्जैन । अमृत बैंडवाल ।

महाकालेश्वर मंदिर एक बार फिर नियमों की अनदेखी को लेकर चर्चा में आ गया है। बुधवार सुबह 8:30 बजे कथा वाचक डॉ. श्री पुंडरीक गोस्वामी मंदिर के गर्भगृह में पहुंच गए, जबकि मंदिर समिति द्वारा तय नियमों के अनुसार कथा वाचकों को गर्भगृह में प्रवेश की अनुमति नहीं होती।

इस पूरे घटनाक्रम के दौरान मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल और सुरक्षा प्रभारी जयंत सिंह राठौर भी मौके पर मौजूद थे, जिससे यह सवाल उठता है कि नियमों की अवहेलना प्रशासन की जानकारी में क्यों हुई।

मंदिर समिति ने गर्भगृह में प्रवेश के लिए पात्र व्यक्तियों की स्पष्ट सूची बनाई है, लेकिन लगातार हो रही नियमों की अनदेखी न केवल मंदिर की मर्यादा को ठेस पहुंचाती है, बल्कि श्रद्धालुओं के मन में अविश्वास भी पैदा करती है।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं और कहा है कि भविष्य में नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा ताकि महाकाल मंदिर की गरिमा और अनुशासन बना रहे।

publicfirstnews.com

Share.

Comments are closed.