मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 25 अगस्त को जबलपुर प्रवास पर रहेंगे। वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
कार्यक्रम विवरण:
• सुबह 11:00 बजे – भोपाल से जबलपुर के लिए रवाना
• दोपहर 12:00 बजे – डुमना एयरपोर्ट पर जेपी नड्डा का स्वागत एवं स्थानीय कार्यक्रमों में सहभागिता
• 12:05 बजे – भाजपा कार्यालय, रानीताल
• 12:45 से 3:30 बजे तक – विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में उपस्थिति
• 3:40 बजे – नेताजी सुभाषचंद्र बोस शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय आगमन
मुख्य कार्यक्रम:
• पीपीपी मॉडल पर आधारित 4 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों की स्थापना हेतु अनुबंध हस्ताक्षर
• श्योपुर और सिंगरौली में नए मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण
• आयुष्मान भारत योजना और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत नवाचारों का शुभारंभ
शाम के कार्यक्रम:
• 6:00 बजे – पंचमेढ़ी स्थित लोहिया पुल पर स्व. सुभाषचंद्र बैनर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण
• 6:30 बजे – ग्वारीघाट पर मां नर्मदा का अभिषेक एवं महाआरती
• रात्रि 9:20 बजे – भोपाल वापसी
इस दौरे के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा को नई ऊंचाई देने वाले महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।
publicfirstnews.com
