भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार को सुबह जबलपुर से इंदौर और फिर उज्जैन पहुंचे। नड्डा उज्जैन के हेलीपेड पर आने के बाद यहाँ से सीधे महाकाल मंदिर दर्शन करने के लिए पहुंचे। जेपी नड्डा सहित सीएम यादव ने गर्भगृह में जाकर बाबा महाकाल का पूजन अभिषेक कर आशीर्वाद लिया। करीब आधा घंटे मंदिर में रहने के बाद नड्डा राजस्थान के झालावाड़ के लिए रवाना हो गए। भगवान महाकालेश्वर के दर्शन उपरांत नड्डा परिसर स्थित महानिर्वाणी अखाड़ा पहुंचे और महंत विनीत गिरी का आशीर्वाद लिया।

नड्डा ने मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव के साथ भगवान महाकाल के दर्शन और पूजा की। इस दौरान उनकी पत्‍नी और बेटा भी मौजूद था। वे करीब 30 मिनट तक महाकाल मंदिर में रहे।नड्डा राजस्थान के झालावाड़ के लिए रवाना हो गए।

Share.
Leave A Reply