पब्लिक फर्स्ट। पन्ना। अनूप शुक्ल।

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के अजयगढ़ थाना क्षेत्र के माधोगंज इलाके में 16-17 सितंबर की दरम्यानी रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। सोनू कुशवाहा (25) और उसका 5 साल का बेटा अज्ञात आरोपियों द्वारा गला दबाकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने घर में घुसकर पहले माँ-बेटे के मुंह में कपड़ा ठूँस दिया और फिर उनका गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के समय घर में डेढ़ साल का छोटा बच्चा सुरक्षित मिला।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुँचकर जांच शुरू कर दी है। एसडीओपी और थाना प्रभारी समेत भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद है। पुलिस ने हर एंगल से जांच शुरू कर दी है, जबकि ग्रामवासी गुस्से में चक्का जाम कर आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। कुछ स्थानीय लोग घटना को चोरी व दुष्कर्म से जोड़कर देख रहे हैं, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।

यह घटना पूरे क्षेत्र में सनसनी फैलाने वाली साबित हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। ग्रामवासियों ने इसे पहली बार देखी गई जघन्य घटना बताया है और न्याय की मांग कर रहे हैं।

publicfirstnews.com

Share.

Comments are closed.