राजधानी भोपाल के लिए आज का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने भोपाल मेट्रो ट्रेन का परिचालन प्रारंभ करने के अवसर पर शनिवार की शाम सुभाष नगर से एम्स मेट्रो स्टेशन तक 7 किलोमीटर का सफर किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर एम्स मेट्रो स्टेशन पर उपस्थित नागरिकों और मीडिया प्रतिनिधियों से भी बातचीत की। उन्होंने यात्रियों के अनुभव जानने के लिए सफर के दौरान कई लोगों से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भोपाल मेट्रो शहरी परिवहन के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात है, और इसके प्रारंभ होने से शहर में विकास को पंख लगते हैं। उन्होंने इसे भोपाल की विकास की नई कहानी की शुरुआत करार दिया।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मेट्रो सुविधा सभी यात्रियों सहित एम्स आने वाले रोगियों और नागरिकों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री श्री खट्टर का अभिनंदन भी किया।

डॉ. यादव ने यह जानकारी भी साझा की कि इंदौर मेट्रो से जुड़ी समस्याओं को केंद्र सरकार हल कर रही है और आवश्यक धनराशि प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में शहरी विकास योजनाओं में भारत सरकार का पूर्ण सहयोग मिल रहा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि आज ही 262 विकास कार्यों की शुरुआत की गई है और मेट्रो ट्रेन के शुभारंभ पर समस्त राज्य की जनता को बधाई दी।

भोपाल मेट्रो परियोजना से राजधानी में नागरिकों को तेज़, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा सुविधा मिलेगी। यह कदम न केवल शहरी यातायात को सुधारने में मदद करेगा, बल्कि शहर के स्मार्ट और आधुनिक चेहरें को भी मजबूती प्रदान करेगा।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply