देश के अंदर सवाल,
और देश के बाहर सौदेबाज़ी—
राहुल गांधी की विदेश नीति पर अब सीधा और तीखा वार हुआ है।

मंत्री विश्वास सारंग ने राहुल गांधी के जर्मनी दौरे को लेकर बड़ा तंज कसते हुए कहा—
राहुल गांधी जहां भी विदेश जाते हैं,
वहां हिंदुस्तान के खिलाफ बोलने वाली ताकतों से गलबहियाँ करते नज़र आते हैं।

सारंग का आरोप है कि
नेहरू परिवार और कांग्रेस ने हमेशा
देश को कमजोर करने की राजनीति की है—
और आज भी वही परंपरा जारी है।

इधर,
चुनाव आयोग और SIR प्रक्रिया पर सवाल उठाने को लेकर भी
कांग्रेस पर तीखा हमला हुआ है।
विश्वास सारंग ने कहा—
लोकतंत्र हारने पर कांग्रेस को संस्थाएं खराब लगने लगती हैं।

और भोपाल मेट्रो पर कांग्रेस नेताओं के बयानों को लेकर
सारंग ने दो टूक कहा—
कांग्रेस ने कभी सृजन नहीं किया, सिर्फ विध्वंस किया है।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply