उज्जैन जिले में लगातार बढ़ रहे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक रंजन के निर्देशन में ऑपरेशन मुस्कान के तहत विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसडीओपी खाचरोद श्रीमती आकांक्षा बेछोटे के मार्गदर्शन में थाना भाटपचलाना पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों एवं महिला संबंधी अपराधों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।
दिनांक 29 जनवरी 2026 को फरियादी दिलीप धानुका निवासी ग्राम मासवाडिया द्वारा थाना भाटपचलाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनके परिजनों द्वारा उनके विवाह के लिए लड़की की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान दलाल के माध्यम से उनकी मुलाकात पायल क्षारिया निवासी भोपाल से कराई गई। पायल एवं अन्य दलालों द्वारा मिलकर शादी के नाम पर धोखाधड़ी की गई।
शादी के लिए कुल 1 लाख 40 हजार रुपये का लेन-देन तय हुआ, जिसमें से फरियादी द्वारा 90 हजार रुपये नकद दिए गए, शेष राशि बाद में देने की बात तय हुई। दिनांक 19 जनवरी 2026 को दलाल द्वारा फरियादी और पायल की शादी ग्राम गजनी खेड़ी में कराई गई।
शादी के मात्र 10 दिनों के भीतर पायल द्वारा लगातार पैसों की मांग की जाने लगी। पैसे नहीं देने पर पायल मौका पाकर दलाल मुकेश के साथ फरार होने का प्रयास कर रही थी। सूचना मिलते ही थाना भाटपचलाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल कार्रवाई कर लुटेरी दुल्हन पायल एवं दलाल मुकेश को गिरफ्तार कर लिया।
प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि पायल एवं अन्य दलालों द्वारा पूर्व में भी कई लोगों के साथ शादी के नाम पर धोखाधड़ी की घटनाओं को अंजाम दिया गया हो सकता है। इस संबंध में पुलिस द्वारा विस्तृत विवेचना की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी भाटपचलाना सत्येंद्र सिंह चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कार्रवाई में शामिल अधिकारी एवं कर्मचारी—
सहायक उप निरीक्षक वरसिह चरपोटा,
प्रधान आरक्षक परमिंदर यादव, राकेश मालवीय, राहुल अटोलिया, पुष्पराज सिंह, शैलेंद्र सिंह,
आरक्षक हितेश निंबोला, विजय जाट, सुंदरलाल, सुनील चौधरी, जीवन जाट,
महिला आरक्षक सपना राठौर, सीमा सिंगाड, मोनिका राव,
एवं सैनिक अजय पाल सिंह की भूमिका सराहनीय रही।
उज्जैन पुलिस द्वारा इस कार्रवाई को शादी के नाम पर होने वाली ठगी के मामलों पर बड़ी सफलता माना जा रहा है।
PUBLICFIRSTNEWS.COM
