हमीरपुर जनपद के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के वार्ड संख्या 02, बाकी तलैया में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नया मकान बनवाने के लिए एक अधेड़ अपने पुराने कच्चे मकान को गिरा रहा था। इसी दौरान मकान की दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई और वह मलबे के नीचे दब गया।

मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग और परिजन तुरंत मलबा हटाने में जुट गए और घायल अधेड़ को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौदहा ले गए। डॉक्टरों ने उसे जांचने के बाद मृत घोषित कर दिया।

अधेड़ की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और घर में मातम पसरा। पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।

स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने बताया कि पीएम आवास योजना के तहत मकान गिराते समय सुरक्षा उपायों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। हादसे की जांच की जा रही है।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply