मां नर्मदा में आस्था की डुबकी लगाकर की पूजा-अर्चना

मध्यप्रदेश शासन के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल इन दिनों धार्मिक आस्था और अध्यात्म के मार्ग पर चलते हुए नर्मदा परिक्रमा कर रहे हैं। ओंकारेश्वर से प्रारंभ हुई इस पवित्र यात्रा के दौरान शनिवार को वे अपने परिवार के साथ नेमावर स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल नाभिकुंड पहुंचे।

नेमावर पहुंचने पर नगर परिषद अध्यक्ष कृष्ण गोपाल अग्रवाल, यश तोमर एवं नेमावर थाना प्रभारी प्रतीक राय ने पुष्पमालाओं से मंत्री लखन पटेल का आत्मीय स्वागत किया।

इसके पश्चात मंत्री लखन पटेल ने परिवार सहित मां नर्मदा में आस्था की डुबकी लगाई और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे प्राचीन सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे, जहां भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

पूजा-अर्चना उपरांत मंत्री लखन पटेल अपने परिक्रमा पथ पर आगे की ओर प्रस्थान कर गए। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालुजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply