बड़वानी थाना परिसर के ठीक सामने स्थित दिल्ली मार्केट की एक मोबाइल दुकान में देर रात चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। अज्ञात चोर दुकान का शटर उचका कर करीब 10 से 15 मोबाइल फोन और लगभग 10 हजार रुपये नकद चोरी कर मौके से फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही दुकान मालिक जनार्दन ठाकुर तुरंत मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई।

पुलिस द्वारा मौके पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम को बुलाया गया, जिसने दुकान के अंदर और बाहर से अहम साक्ष्य जुटाए हैं। प्रारंभिक जांच में चोरी की पुष्टि हुई है और पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

फिलहाल पुलिस अज्ञात चोर की तलाश में जुटी है और जल्द ही मामले के खुलासे का दावा कर रही है।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply