इंदौर–बैतूल हाईवे 47 पर नेमावर–हरदा मार्ग स्थित गुराडिया फाटे के पास देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने मोटरसाइकिल सवारों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खातेगांव पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, स्विफ्ट कार हरदा से इंदौर की ओर जा रही थी, जबकि मोटरसाइकिल पर सवार लोग खूब गांव (खातेगांव तहसील) से नेमावर की ओर आ रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवारों को संभलने का मौका नहीं मिला।

घटनास्थल नेमावर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply