प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026–27 में छत्तीसगढ़ को रेलवे विकास के क्षेत्र में ऐतिहासिक सौगात मिली है। बजट में छत्तीसगढ़ के लिए ₹7,470 करोड़ का रिकॉर्ड रेलवे आवंटन किया गया है, जो राज्य की रेल कनेक्टिविटी को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अभूतपूर्व आवंटन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ के समग्र विकास, पर्यटन विस्तार और रोजगार सृजन को नई गति देगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि रेलवे नेटवर्क के विस्तार से न केवल दूरस्थ और आदिवासी अंचल मुख्यधारा से जुड़ेंगे, बल्कि औद्योगिक एवं आर्थिक गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सुशासन सरकार में नई रेल लाइनों, आधुनिक ट्रेन सेवाओं और अधोसंरचना विकास के माध्यम से छत्तीसगढ़ विकास की दोगुनी रफ्तार से निरंतर आगे बढ़ रहा है। यह आवंटन राज्य के युवाओं के लिए नए रोजगार अवसर सृजित करेगा और पर्यटन स्थलों तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित करेगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से छत्तीसगढ़ को रेलवे विकास के क्षेत्र में नई पहचान मिलेगी और आने वाले वर्षों में राज्य एक मजबूत रेल हब के रूप में उभरेगा।

केंद्रीय बजट 2026–27 में किया गया यह प्रावधान छत्तीसगढ़ के लिए विकास, विश्वास और भविष्य निर्माण का मजबूत आधार साबित होगा।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply