गरियाबंद से बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक भीषण सड़क हादसे में पूर्व जनपद उपाध्यक्ष सफीक खान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, नेशनल हाईवे 130सी पर मजरकट्टा के पास उनकी स्कूटी को एक तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे के बाद सफीक खान को गंभीर हालत में तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उनकी स्थिति को देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि टक्कर मारने वाली कार भी हादसे के बाद पलट गई। घटना के बाद कार सवार मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

इस पूरे मामले में सिटी कोतवाली पुलिस जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि फरार आरोपियों का पता लगाया जा सके।

फिलहाल इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.

Comments are closed.