हमीरपुर जनपद के मुस्करा थाना क्षेत्र के बिहूनी गांव में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। हमीरपुर की ओर से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक परचून की दुकान में जा घुसा। हादसे में दुकानदार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसने दुकान के बगल में बना शौचालय तोड़ दिया, नीम के पेड़ को क्षतिग्रस्त किया और दीवार में जा घुसा। हादसे के समय दुकान के पास सो रहे अन्य लोग बाल-बाल बच गए।
घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
PUBLICFIRSTNEWS.COM
