वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में भाई-बहन द्वारा आत्महत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दोनों हैदराबाद से वाराणसी आए थे और कैंट क्षेत्र के एक होटल में ठहरे हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों भाई-बहन होटल के कमरे में मृत पाए गए। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या के कारणों को लेकर स्थिति फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है।

घटना की जानकारी मिलते ही डीसीपी काशी ज़ोन गौरव बंसवाल, सीओ चेतगंज, इंस्पेक्टर सिगरा, रोडवेज चौकी प्रभारी सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया, जिसने साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार, आत्महत्या के कारणों की गहन जांच की जा रही है और होटल स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

फिलहाल मामले को लेकर जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से पड़ताल कर रही है।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply