हमीरपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। मौदहा कोतवाली क्षेत्र के सिचौलीपुरवा गांव में कफ सिरप पिलाने के बाद दो वर्षीय मासूम बच्चे की हालत अचानक बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

सर्दी-जुखाम की शिकायत पर ले गए थे क्लिनिक

जानकारी के अनुसार, मासूम को सर्दी-जुखाम की शिकायत थी। परिजन उसे उपचार के लिए एक निजी क्लिनिक लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि डॉक्टर द्वारा दी गई कफ सिरप पिलाने के कुछ ही देर बाद बच्चे की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी।

हालत बिगड़ने पर मची अफरा-तफरी

बच्चे की हालत गंभीर होने पर परिजन उसे लेकर इधर-उधर भागते रहे, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर फैल गई।

निजी क्लिनिक पर लापरवाही का आरोप

मृतक बच्चे के परिजनों ने निजी क्लिनिक के डॉक्टर पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि दवा देने के बाद ही बच्चे की हालत बिगड़ी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। क्लिनिक के रिकॉर्ड की जांच और डॉक्टर से पूछताछ की जा रही है।

फिलहाल जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply