छत्तीसगढ़ आज मुख्यमंत्री आवास पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो प्रोग्राम “मन की बात” का 131वां एपिसोड सुना गया।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में देश की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), स्टार्टअप संस्कृति और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में हो रही प्रगति पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत तेजी से तकनीकी नेतृत्व की दिशा में आगे बढ़ रहा है, जो पूरे देश के लिए गर्व की बात है।

प्रधानमंत्री ने खेती-बाड़ी के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि भारत में 500 से अधिक किस्मों का धान उत्पादन हो रहा है और देश अब विश्व का सबसे बड़ा धान उत्पादक बन चुका है। यह सफलता हमारे किसानों की मेहनत, वैज्ञानिकों की निरंतर रिसर्च और सरकार की दूरदर्शी नीतियों का परिणाम है।

विशेष रूप से छत्तीसगढ़ को प्रधानमंत्री ने इनोवेशन, स्टार्टअप और डिजिटल टेक्नोलॉजी में अग्रणी बताते हुए कहा कि राज्य देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत, कृषि समृद्धि और तकनीकी सशक्तिकरण पर भी जोर दिया।

प्रधानमंत्री मोदी का यह संदेश हमें याद दिलाता है कि देश की प्रगति में हर राज्य, हर किसान, हर नवाचार और हर युवा की भागीदारी बेहद अहम है। इस एपिसोड से यह भी साफ संदेश मिलता है कि टेक्नोलॉजी और कृषि का विकास एक साथ चल सकता है, और यही आत्मनिर्भर भारत का वास्तविक स्वरूप है।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply