प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने और खिलाड़ियों के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान कपिल देव के बीच सार्थक चर्चा हुई।

नई रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में हुई इस सौजन्य मुलाकात में मुख्यमंत्री ने कपिल देव को बेल मेटल से बनी प्रतिकृति और पुण्यभूमि छत्तीसगढ़ कॉफी टेबल बुक भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

मुलाकात के दौरान दोनों ने प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने, आधुनिक खेल अधोसंरचना के विकास, अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण केंद्र तथा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के प्रशिक्षण जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह भी इस दौरान उपस्थित रहे।

श्री साय ने राज्य सरकार द्वारा खेलों के प्रोत्साहन और खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने हेतु किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा:
“प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए अधोसंरचना, प्रशिक्षण और अवसरों का विस्तार हमारी प्राथमिकता है।”

पूर्व कप्तान कपिल देव की प्रतिक्रिया:

कपिल देव ने छत्तीसगढ़ में हो रहे सकारात्मक परिवर्तनों की सराहना की और कहा कि:
“सुरक्षा, विश्वास और विकास के इस माहौल में प्रदेश की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट मंच मिलेगा। छत्तीसगढ़ सुरक्षित, समृद्ध और विकसित राज्य के रूप में आगे बढ़ेगा।”

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply