ईरानी सेना ने बहरीन में अमेरिका के नेवल बेस को निशाना बनाया, वहीं UAE और कतर में भी अमेरिकी बेसों पर हमलों की खबरें हैं। भारतीय समय के अनुसार शनिवार सुबह से तेहरान समेत कई प्रमुख शहरों में धमाके सुने गए और हवाई हमलों के सायरन बज रहे हैं।
तेहरान में ईरानी इंटेलिजेंस मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा संगठन और मिलिट्री कॉम्प्लेक्स को निशाना बनाया गया। हमलों के बाद सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को सुरक्षित जगह शिफ्ट कर दिया गया।
ईरान ने इजराइल पर जवाबी कार्रवाई करते हुए लगभग 400 मिसाइलें दागने का दावा किया है। वहीं इजराइल ने इस ऑपरेशन का नाम रखा है “लायन्स रोअर”। अमेरिकी अधिकारियों ने भी इस हमले में शामिल होने की पुष्टि की है, जिससे यह संयुक्त अमेरिका-इजराइल सैन्य कार्रवाई मानी जा रही है।
रूस ने इस हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर निशाना साधा और कहा कि यह हमला शांति वार्ता के बीच ट्रंप का असली रूप उजागर करता है।
भारत सरकार ने भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है। आम नागरिकों और भारतीय छात्रों को कोई जोखिम न होने के बावजूद यात्रा और सुरक्षा से जुड़े अपडेट्स पर ध्यान देने की हिदायत दी गई है।
इस पूरे घटनाक्रम से वैश्विक सुरक्षा और तेल बाजार पर भी असर पड़ने की संभावना है। Public First आपके लिए लगातार इस पर अपडेट लेकर आता रहेगा।
PUBLICFIRSTNEWS.COM
