मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की माताओं के स्वास्थ्य, पोषण और सुरक्षित मातृत्व के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ ने प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के क्रियान्वयन में देश के बड़े राज्यों की श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि राष्ट्रीय रैंकिंग में छत्तीसगढ़ ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। राज्य में 93.37 प्रतिशत नामांकन, 83.87 प्रतिशत स्वीकृति दर और 93.95 प्रतिशत शिकायतों का त्वरित समाधान दर्ज किया गया है। यह उपलब्धि राज्य में योजना के प्रभावी और पारदर्शी क्रियान्वयन को दर्शाती है।

उन्होंने इस सफलता का श्रेय महिला एवं बाल विकास विभाग की पूरी टीम और समर्पित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन प्रयासों के कारण प्रदेश की लाखों गर्भवती माताओं तक योजना का लाभ समय पर पहुँच रहा है, जिससे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक मजबूत हो रही हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने आगे कहा, “मां और शिशु का स्वस्थ भविष्य ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव है।” उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार मातृ-शिशु स्वास्थ्य से जुड़े कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply