उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर काशी विद्यापीठ ब्लॉक सभागार में स्वयं सहायता समूह की सचिवों द्वारा एक विशेष मेले का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय स्तर पर तैयार वस्त्रों और अन्य उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।

मेले के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी जनहित में पहल करते हुए निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य आम जनता को स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ना और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना रहा।

कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रवेश पटेल ने सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पिछले 9 वर्षों में प्रदेश में व्यापक विकास हुआ है। उन्होंने बताया कि जहां पहले अपराधियों के हौसले बुलंद थे और दिनदहाड़े अपराध आम बात हो गई थी, वहीं अब कानून व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि बनारस में बाईपास से लेकर शहर के अंदर तक सड़कों, सीवर और नाला निर्माण जैसे कई विकास कार्य तेजी से किए गए हैं और आगे भी विकास की प्रक्रिया जारी है।

इस संगोष्ठी में खंड विकास अधिकारी राजेश यादव, सहायक विकास अधिकारी पंचायत सुनील श्रीवास्तव, एडीओ आईएसबी, सचिव आयुष विजय कनौजिया, सुयश श्रीवास्तव, योगेंद्र पाल, शाहिद, आशा कार्यकर्ता, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया, साथ ही स्थानीय उत्पादों और महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा मिला।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply