मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जन्मदिवस के अवसर पर मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं।मुख्य सचिव श्री जैन ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर पुष्प गुच्छ भेंट किया और मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आत्मीय अभिवादन किया। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री के स्वस्थ, सफल और दीर्घायु जीवन की कामना की।

जन्मदिवस के मौके पर मुख्यमंत्री निवास में शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। विभिन्न वर्गों के लोग, अधिकारी और जनप्रतिनिधि मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें बधाई देते नजर आए।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का स्नेह और समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है, और वे प्रदेश के विकास के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply