आज सुबह विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता अक्षय कुमार, अभिनेता टाइगर श्रॉफ और सुप्रसिद्ध अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया ने बाबा महाकाल के दर्शन किए।

दर्शन के दौरान तीनों ने नंदी के कान में अपनी मनोकामना रखी। इसके अलावा उन्होंने चांदी द्वार से जल अर्पित किया और नंदी हॉल में बैठकर ध्यान भी लगाया। इस दौरान वे पूरी तरह से बाबा महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दिए।

दर्शन के पश्चात् श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर अभिनेता अक्षय कुमार ने कहा कि उन्होंने परिवार के साथ ही देश की सुख-समृद्धि की कामना की है। उन्होंने प्रार्थना की कि भगवान महाकाल हमारे देश को हमेशा अव्वल रखें और देश ऐसे ही आगे बढ़ता रहे।

मंदिर में आने से लेकर दर्शन करने और बाहर निकलने तक बॉलीवुड सितारों को देखने के लिए फैंस की भारी भीड़ जमा रही। दर्शक और श्रद्धालु उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उत्साहित दिखाई दिए।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply